मंदिर के समीप दुबककर बैठे पंजाब के तस्कर को तीन बैग में भरे डोडाचूरा के साथ पकड़ा

SHARE:

मंदिर के समीप छुपकर बैठे पंजाब के युवक के कब्जे से 90 हजार का डोडाचूरा जप्त किया पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है

गिरफ्तार आरोपी


मप्र के मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक और बड़ी सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार मंदसौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल , मल्हारगढ़ एसडीओपी पी.एस.बघेल के मार्गदर्शन मे नारायणगढ़ थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व में 19 सितंबर को सहायक उप निरीक्षक नविन्द्र खनगवाल की टीम ने मुखबिर सुचना
नारायणगढ मल्हारगढ मार्ग स्थित बालाजी मंदिर के समीप छुपकर बैठे शुभम पिता ओम प्रकाश रामदास निवासी तुंगवली जिला भटिण्डा हाल मुकाम बी आर रणजीत ग्लास हाऊस भटिण्डा पंजाब के कब्जे से तीन बेगों मे भरा कुल 45 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त करने में सफलता हासिल की।


आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 285/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।गिरफ्तार आरोपी से उक्त डोडाचुरा कहां से प्राप्त कर कहाँ ले जा रहा था जिसके संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी पंवार के अनुसार जप्त डोडाचुरा की कीमत करीब 90 हजार रुपये के साथ आरोपी के कब्जे से REALME कम्पनी का एंड्रोईड मोबाइल कीमत करीब 7 हजार रुपये, एक कीपैड मोबाईल करीब 900 रुपये भी जप्त किया गया।
पुलिस जप्त मोबाइल के डेटा,मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24