नवरात्रि,दशहरा,
दीपावली के त्योहारों पर शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्ती के संकेत दिये पहले निगरानी शुदा बदमाशों की थाने में परेड,शांति समिति की बैठक के बाद पुलिस ने आम जनता में विश्वास पैदा करने के लिए पैदल मार्च निकालकर अपने इरादे बता दिए
रतलाम जिले के सैलाना शहर में नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि
शुक्रवार को
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि
SDOP लेखराज मीणा IPS के निर्देशन में
पुलिस की गुंडा लिस्ट में शामिल 36 बदमाशों को थाने पर बुलाकर सख्त हिदायत दी कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शनिवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन कर गरबा संचालकों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार पांडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित
करने के साथ साथ अपने-अपने पांडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा वॉलिंटियर्स की तैनाती कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने की बात कही।
उन्होंने पांडालों के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने वाले तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें त्योहारों से पहले ही जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।
शनिवार देर शाम थाना प्रभारी पिंकी आकाश के साथ पुलिस की पूरी टीम ने नगर में पैदल मार्च करते हुए आमजन में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना पैदा हो ।
शांति समिति की बैठक में तहसीलदार रकमसिंह डोडियार, एसआई शिवाजीराव जगताप,
धामनोद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया
जनप्रतिनिधि,गरबा संचालक,
पत्रकारगण,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






