तेज गति ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मारने से ट्राली पलटी सभी मजदूर रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के थे।हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई

मप्र में मंदसौर के महु निमच हाईवे पर दलोदा के पास लखमा खेड़ी फंटे पर बिती देर रात ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार देने से ट्राली पलट गई जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में एक महिला तथा एक मासूम की मौके पर ही मौत होने से हाहाकार मच गया।

सभी लोग रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और रेलवे के काम के लिए मजदूरी करने मंदसौर आए थे।
काम समाप्त होने के बाद
देर रात मंदसौर से सभी लोग उज्जैन जाने के लिए रवाना हुए थे तभी रात करीब 12 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना में एक युवती कल्पना पिता विनोद निवासी रानी सिंग के दोनों पैर नीचे से कट गए।

हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मंदसौर एडीएम एकता जायसवाल ने बताया कि हादसे की सूचना करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही मिली तब वह तत्काल सिविल हॉस्पिटल पहुंची और घायलों के समुचित उपचार आदि को देखा तथा घायलों से भी घटना की जानकारी ली।

इधर सूचना मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी डांगी ने बताया कि घायलों में रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के चंचल पिता संजय 18 साल निवासी रावटी के पैर में फ्रैक्चर, नीरू पिता तेर सिंह भील उम्र 14 साल निवासी रावटी के कमर में फ्रैक्चर शंकर पिता गलिया भील 26 साल निवासी मोरटूका थाना रावटी सिर में चोट, सविता पति राहुल भील 20 साल निवासी रावटी के सिर में चोट लगी सोनू पति अब्बू लाल भील 28 साल निवासी रावटी को घायल अवस्था में भर्ती किया गया

वहीं सामान्य घायलों
राहुल पिता संजय भील 23 साल निवासी रावटी, सुरपाल पिता तेर सिंह भील 15 साल निवासी रावटी, लीला पति राहुल 26 साल निवासी रावटी, आशा पिता राहुल उम्र 5 साल निवासी रावटी, गोपाल पिता नानालाल 18 साल निवासी रावटी, मनीष पिता संजय 19 साल निवासी रावटी, पूजा पिता नेमचंद भील 10 साल निवासी रावटी,
करण पिता नेमचंद 7 साल निवासी रावटी, पप्पूडी पति नेमचंद 30 साल निवासी रावटी सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

दलौदा थाना प्रभारी डांगी ने बताया कि हादसे में मृत रावटी थाना क्षेत्र के लाखीया निवासी बसंती पति पीरू तथा मोरटूका निवासी मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साधनों से ट्रक की तलाश प्रारंभ कर दी है।
एकता जायसवाल एडीएम मंदसौर







