स्पीड ब्रेकर पर उछलते ही डिवाइडर से टकराकर पलटी कार और फिर हुआ जोरदार धमाका
देर रात हुए हादसे में कार सवार सभी यात्री बाल बाल बचे

रतलाम जिले के महू नीमच मार्ग स्थित
नामली थाना क्षेत्र के पलदुना फंटा पर देर रात करीब साढ़े दस बजे रतलाम से जावरा की ओर जा रही तेज रफ्तार ईको स्पोर्ट कार स्पीड ब्रेकर पर उछलकर डिवाइडर से जा टकराई और पलटी खा गई।घटना के तत्काल बाद अंदर बैठे पांचों युवक जैसे ही बाहर निकले कार जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन गई।

नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि धार जिले के पीथमपुर निवासी सचिन सोंधिया,सोनरजीत पिता सुरेंद्र यादव,अनुपम पिता श्याम केशरवानी,प्रिंस पिता मनोज सिंह राजपूत एवं इनका एक साथी सांवलिया जी तीर्थ दर्शन करने जा रहे थे।घटना में सभी व्यक्तियों को चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी कोरी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।







