दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर थांदला रतलाम के बीच वाहनों पर पथराव शीशे फूटे यात्री घायल

SHARE:

एटलेन एक्सप्रेस वे पर देर रात फिर पथराव की घटना अनेक वाहनों के काँच फोड़ दिए कुछ लोगों को चोटें भी आई पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना


रतलाम थांदला के बीच दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8 लेन पर एक बार फिर देर रात असामाजिक तत्वों की करतूत से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।गुजरात की ओर से थांदला होकर रतलाम की ओर आ रहे करीब 6,7 वाहनों पर रात करीब पौने दस बजे पत्थरबाजी की घटना से घबराए यात्रियों ने अपने वाहन चालकों के साथ धामनोद स्थित टोल प्लाजा पर आकर जानकारी दी।

साथ ही रतलाम पुलिस को भी सूचित किया सूचना मिलते ही रतलाम से पुलिस बल घटना स्थल की ओर रवाना हो गया।
इन वाहनों में एक वाहन सैलाना निवासी जैन परिवार का भी था उनके वाहन के भी शीशे फोड़ दिए घटना में अंदर बैठे एक युवक को भी चोटें आई है।

भाजपा नेता का वाहन


इस घटना के वक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव का वाहन भी आगे पीछे ही चल रहा था।
सैलाना निवासी रितेश चंडालिया ने बताया कि करीब सवा ग्यारह बजे रतलाम के डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव व अन्य पुलिस अधिकारी टोल प्लाजा पर पहुंचे और वाहन चालकों तथा घायल यात्रियों से जानकारी लेकर बयान आदि दर्ज किये।


घटना स्थल के बारे में यात्रियों का कहना था कि अंधेरे में पता नहीं चल पा रह था ऊपर से पथराव से घबराए हम लोग सीधे टोल प्लाजा पर आकर ही रुके।ताकि कोई बड़ी वारदात नहीं हो जाए।


देर रात घटित इस वारदात के बाद दहशत का माहौल देखा गया पुलिस घटना स्थल की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24