दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे सड़क किनारे लाखों रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बिखरी पड़ी मिली

SHARE:

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे गढ्ढे में लाखों रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बिखरी पड़ी मिली अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी


रतलाम औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के डेलनपुर क्षेत्र में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के पाव की बोतलें बिखरी पड़ी हुई है पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा कि जहां शराब बिखरी पड़ी है उसके समीप एक पेड़ भी टूटा हुआ नजर आया इससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोई वाहन से इस शराब को अवैध रूप से ले जा रहा था तभी वहां दुर्घटना का शिकार हो गया।तब वाहन चालक घबराकर मौके से उक्त शराब छोड़कर वाहन लेकर भाग गया।


पुलिस ने मौके से
1 लाख तीस हजार 540 कीमत की अवैध शराब को बरामद कर कब्जे में लिया ।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8 लेन पर रात्रि गश्त के दौरान रात करीब डेढ़ बजे की घटना है। जब पुलिस पहुंची तब वहां रायल चैलेंज के पांव से भरे कट्टे ओर बिखरी हुई बोतले मिली।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।तरह टोल प्लाजा आदि पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24