ट्रकों के तिरपाल काटकर माल उड़ाने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार लाखों का माल बरामद

SHARE:

चलते ट्रकों की तिरपाल काटने वाले सामान उड़ाने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह की घेराबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले
आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, हथियार, जहरीली शराब और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिलें सहित लाखों रुपए का माल बरामद किया


रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पान्द्रो, एसडीओपी अजय सारवान नामली थाना प्रभारी अमित कोरी की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर धर्मेंद्र बापू नामक व्यक्ति के खेत पर घेराबंदी करते हुए बदमाशों को धर दबोचा।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशान देही पर महू नीमच हाइवे से अंदर कुछ दूरी पर खेत पर छुपा रखे
लहसुन के 14 कट्टे कीमत एक लाख पांच हजार रुपए,
सरसों के 13 कट्टे कीमत करीब 4 लाख 30 हजार,
04 बिना नंबर की मोटरसाइकिलें (कीमत 2 लाख 80 हजार,
1 देशी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस कीमत 40 हजार रुूपये, 30 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब (कीमत4 हजार रुपए
जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत लगभग 8 लाख 59 हजार रुपए बताई जाती है
पूछताछ में गिरोह के चौंकाने वाली बातें बताते हुए कहा कि वह चोरी की मोटरसाइकिलों पर 3-3 आरोपी सवार होकर हाईवे पर तिरपाल से ढके ट्रकों की रेकी करते थे।फिर
चढ़ाई या स्पीड ब्रेकर जैसी जगहों पर ट्रकों की रफ्तार धीमी रस्सी की मदद से चलते ट्रक पर चढ़ कर तिरपाल काटकर माल नीचे फेंक देते जिसे पीछे आ रहे हमारे अन्य साथी समेट लेते थे।
चोरी का माल हाईवे से आधा किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में छिपाकर रखा जाता था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में अमन पिता दीपू सिसोदिया निवासी उखेड़िया, रतलाम के पास से 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किया,
राहुल पिता गोरिया हाड़ा निवासी उखेड़िया, रतलाम,निखिल पिता बबलू हाड़ा निवासी उखेड़िया, रतलाम
सोनू पिता राजेन्द्र सिसोदिया निवासी मेवासा, रतलाम को गिरफ्तार कर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अब अनीश हाड़ा, चिंटू हाड़ा, अमित हाड़ा, अभिषेक सिसोदिया, आशीष चौहान, राजकुमार राणावत सभी निवासी उखेड़िया एवं धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया निवासी मेवासा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
इस सफल ऑपरेशन में नामली थाना प्रभारी अमित कोरी, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, साइबर सेल के आरक्षक तुषार सिसोदिया समेत पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24