प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा से संकल्प के साथ आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित कर मनाया

SHARE:

सेवा से संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से हजारों दीप प्रज्वलित कर आयोजन में शिरकत की


रतलाम जिले के सैलाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बस स्टैंड मुख्य मार्ग पंडित दिन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साफ बांधकर किया गया।
‘सेवा से संकल्प अभियान’ और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत नगर परिषद,महिला बाल विकास,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाई तथा सामूहिक रूप से हजारों दीप प्रज्वलित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


नगर में भी अलग अलग वार्डो में दीपक प्रज्ज्वलित कर सेवा, जनकल्याण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन, नगर परिषद सीएमओ नीतु सिंह, परियोजना अधिकारी ज्योति गोस्वामी एवं दीपा चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी,भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य किरण माहेश्वरी, गोविंद डामोर, बद्रीलाल चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, महेंद्र जाट, अनोखीलाल पाटीदार,पार्षद आशा किशोर कसेरा, हेमलता विशाल धबाई, मुकेश पाटीदार, चंदा दिनेश पारगी, कुलदीप कुमावत, गोपाल जाट, लखन चंदेल, शेर सिंह राठौड़, गोपाल पाटीदार, सुनील पाटीदार, रमेश बैरागी, दिनेश आसरा, ललित चंडालिया,सुरेंद्र मेहता,भूपेंद्र जायसवाल, ललित कसेरा, मन्नालाल पाटीदार, किशोर पाटीदार, किशोर बैरागी, हिम्मत पाटीदार, दिनेश पाटीदार, हरीश कसेरा, राजेश कसेरा, अनूप कसेरा, एल्डरमैन वर्दीचन्द्र पाटीदार, सपना खराड़ी, नाथूलाल राठौर, रवि शर्मा, मनीषा सिलावट,बालाराम कसेरा, सुरेश पटवा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं राष्ट्र समर्पण को याद किया गया। भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा रहा।

News Mp 24
Author: News Mp 24