पुलिस ने ईको कार से 10 लाख की एमडी ड्रग्स ले जाते पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

SHARE:

महू-नीमच फोरलेन सर्किट हाउस के समीप घेराबंदी ईको कार से 10 लाख रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ 5 तस्करी को किया गिरफ्तार


जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के साथ रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में ढोढर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रघुवीर जोशी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महू-नीमच फोरलेन रोड ढोढर पर घेराबंदी करते हुए सामने से आ रही संदिग्ध ईको कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें छुपाकर रखी 100 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स बरामद कर मामले में प्रयुक्त ईको कार को भी जब्त करते हुए कार में सवार पांचों आरोपियों को धर दबोचा।


एएसपी विवेक कुमार लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में सवार तस्कर फारूख पिता शबदर खाँ मेवाती निवासी बामन्दा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन,
अरबाज पिता कलीम खान पठान, निवासी अग्रवाल कॉलोनी, राऊ, जिला इंदौर।
साहिल पिता फारूख शेख, निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, चोइथराम मंडी, इंदौर,
इमरान पिता शकील मंसुरी, निवासी हॉस्पिटल चौक, अंजड़ जिला बड़वानी,
तथा शाहरूख पिता शौकत रशीद मंसुरी, निवासी फुटला तालाब अंजड़,जिला बड़वानी को गिरफ्तार करते हुए
100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए तथा ईको कार करीब अनुमानित कीमत 5 लाख को जप्त किया गया।


मामले की जांच की जा रही है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई