आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे बारीकी से की जा रही जांच

रतलाम जिले के
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान देवीबाई पति स्वर्गीय रामसिंह डामर निवासी नयाखेड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला विधवा थी और
नयाखेड़ा में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी।
घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ पुलिस थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना, उप निरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा
और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राकेश कुमार पंद्रो, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया,एफएसएल अधिकारी डॉ अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे।

तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
महिला की मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा
पुलिस मृतका के परिजनों, परिचितों और घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ के साथ हर पहलू की जांच कर रही है।






