पुलिस ने आदतन सटोरियों को सट्टा लिखते 16 हजार से अधिक नकदी के साथ किया गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने दो आदतन सटोरियों को सट्टा लिखते गिरफ्तार कर 16 हजार से अधिक नकदी बरामद की

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आदतन सटोरिये सहित 02 आरोपियों को सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

थाना माणकचौक पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ-सट्टा गतिविधि संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई, जहां 02 व्यक्ति सट्टा अंक लिखते हुए पाए गए। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से ₹16,200 नगद, सट्टा अंक लिखे हुए पर्चे एवं पेन जब्त किए गए।


दोनों आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए अतिरिक्त वैधानिक कार्रवाई एवं आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जिसमें जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है।

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश पिता रतनलाल राठौर निवासी भाटों का वास, माण्डली, रतलाम
इसके खिलाफ पुलिस में कुल 32 अपराध दर्ज है।हिम्मत पिता कोदर गुर्जर, निवासी त्रिपोलिया गेट, रतलाम, हाल मुकाम महेश नगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम इसके ऊपर कुल 20 अपराध दर्ज सट्टा विरोधी इस कार्यवाही में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, थाना प्रभारी माणकचौक, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक तखतलाल, प्रधान आरक्षक राजसिंह, आरक्षक हेमंत, आरक्षक अविनाश मिश्रा एवं आरक्षक अशोक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

News Mp 24
Author: News Mp 24