भूमि विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान युवक के गले में चाकू घोंपकर निर्मम हत्या पुलिस मौके पर पहुंची

SHARE:

भूमि विवाद में दो पक्षों में संघर्ष के दौरान युवक के गले में चाकू घोंप कर हत्या से सनसनी फैली घटना में दो ओर व्यक्ति घायल होने की खबर है

                    मृतक लक्ष्मण मचार

रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत केलकच्छ चौकी के ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुए विवाद में  लक्ष्मण पिता बादरिया मचार,अपने भाई नारायण के साथ गांव की पहाड़ी पर हंकाई करने गया था। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां आए और विवाद करने लगे।कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया ।घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना प्रभारी रविन्द्र डंडोतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बड़ी पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।ओर शव को बाजना भेजा।


सूचना मिलते ही रतलाम से एडिशनल एसपी पंद्रों,एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी रविन्द्र डंडोतिया ने बताया कि घटना को लेकर कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।


फरियादी के बयान के आधार पर रमेश पिता रावजी,पिंकेश पिता जीवा,विकास पिता दारजी,राजीव पिता दारजी,माइकल पिता मोहन,मोहन पिता वेसता
के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है

घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।


एसडीओपी सुश्री नीलम बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला वन विभाग की जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं बाजना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई