बंद पड़ी जिनिंग फैक्ट्री में बदमाशों की सेंध मशीनरी पार्ट्स चोरी चार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

सरवन में बंद जीनिंग फैक्ट्री  2 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा मार्ग स्थित  लंबे समय से बंद पड़ी जीनिंग फैक्ट्री पर बदमाशो ने निशाना साधते हुए करीब 2 लाख के मशीनरी सामान चोरी  हो गया था।

  वारदात के बाद थाना सरवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए  पूछताछ के बाद चोरी की वारदात कबूल किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि चोरी गए सामान की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार सरवन निवासी द्वारकाधीश माहेश्वरी अनाज एवं कपास का व्यापार करते हैं। तथा जीनिंग फैक्ट्री काफी समय से बंद थी। गत फैक्ट्री के चौकीदार सुखराम ने फोन कर उन्हें फैक्ट्री में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही माहेश्वरी मौके पर पहुंचे।

फैक्ट्री में पहुंचकर जांच करने पर मुख्य गेट के नट-बोल्ट खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो मशीनरी से संबंधित कई महत्वपूर्ण सामान गायब था। फरियादी के अनुसार बदमाश फैक्ट्री से 45 नग रोल साफ्ट, 50 जीनिंग वेट, 5 हॉर्स पावर की इलेक्ट्रिक मोटर, 2 जैक, 90 रोल साफ्ट के क्लच तथा पाइप रिंच-पाना सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थाना सरवन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ संदिग्धों से पूछताछ और वारदात से जुड़े संभावित सुरागों की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों दिलीप पिता धनजी खराड़ी  निवासी खोरी, हुमीया पिता शंकर डोडियार निवासी महापुरा, दिलीप पिता शांतिलाल खराड़ी  निवासी महापुरा तथा कांतिलाल पिता कौल खराड़ी  निवासी महापुरा को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोरी का सामान कहां ले जाया गया और वारदात में अन्य किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, सब इंस्पेक्टर काशीराम अलावे, प्रधान आरक्षक विजय शेखावत, प्रधान आरक्षक हिम्मत राठौर, प्रधान आरक्षक विमल निनामा तथा आरक्षक नितेश नलवाया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि बंद जीनिंग फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान मिले सुरागों और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने चोरी की वारदात कबूल की है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच की जा रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24