संगठन के सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी

सैलाना। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंगार की सहमति एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत की अनुशंसा पर परिषद के जिलाध्यक्ष काशीराम भूरिया ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की।
जानकारी के अनुसार
मप्र आदिवासी विकास परिषद में सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष के लिए प्रभु भाभर, बहादुर मईड़ा को सरवन, अनिल गरवाल को रावटी तथा मोहन भगोरा को बाजना का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अन्य पदाधिकारियों में वजेसिंह खराड़ी एवं नारायण सिंह भगोरा को जिला महासचिव, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में मानसिंह गामड़ (सैलाना), हरीशचन्द्र डोडियार (सरवन), सुनील परमार (रावटी) तथा शम्भूलाल भगोरा (बाजना) को ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का अपने निवास पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आदिवासी समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।






