नशा व्यक्ति का जीवन बर्बाद करने के साथ सामाजिक मानसिक शारीरिक तीनो को बिगाड़ता है

SHARE:

विद्यालय में चला ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

रतलाम जिले के सरवन में मध्यप्रदेश पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत  शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक विजय सिंह शेखावत एवं प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए शिक्षा खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया। साथ ही विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।_

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  फूलकुँवर सोलंकी तथा शिक्षक शैलेन्द्र चन्द्रावत गोपाल धाकड़ महेश चंद्र वशिष्ठ एवं  नूपुर मालवीय उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया। यह अभियान विद्यार्थियों के लिए जागरूकता और प्रेरणा का महत्वपूर्ण माध्यम बना।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई