छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भीम आर्मी ब्लू पैंथर ने मोर्चा खोला प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की

SHARE:

‘भीम आर्मी ब्लू पैंथर’ द्वारा नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में इंदौर में विशाल प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा  ज्ञापन



मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भीम आर्मी ब्ल्यू पैंथरके तत्वावधान में  एक बड़ा प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किए जाने का विरोध किया।

जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव बन्ना मालवीय एवं इंदौर जिला अध्यक्ष डमरू पहलवान ने ने बताया कि
बंगाली चौराहा से भीम आर्मी ब्लू पैंथर के कार्यकर्ता  रैली निकालकर संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर  पहुंचे तथा माल्यार्पण करते हुए “जय भीम” के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई।इसके बाद
भंवरकुआ चौराहा पर नीट (NEET) परीक्षा घोटाले के खिलाफ आंदोलनरत विद्यार्थियों से मिलकर प्रदर्शन को गति दी।

रैली
रीगल चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची यह  राष्ट्रपति महोदया के नाम एक  ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में  बताया कि देश के लगभग 7.5 करोड़ युवाओं ने नीट परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बच्चों का भविष्य अंधेरे में चला गया है और निराशा के चलते देश भर में लगभग 30 छात्रों द्वारा आत्महत्या जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई हैं।साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण बैठे छात्र-छात्राओं पर पुलिस और वर्दी की आड़ में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किए जाने की  उच्चस्तरीय जांच की मांग।
देश में लगातार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने और प्रशासनिक विफलता के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  इस्तीफे की मांग की गई है।
इस अवसर पर
डॉ. हेमंत कुमार हिरोले (संस्थापक),
मोनिका सोलंकी (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य),
बन्ना मालवीय (प्रदेश महासचिव),
सद्दाम पटेल (प्रदेश सचिव),
डमरू पहलवान (जिला अध्यक्ष, इंदौर),
विनोद चौहान (जिला अध्यक्ष, धार),
दीपक पंचोली (जिला उपाध्यक्ष, इंदौर)
विशाल सोलंकी (सांवेर विधानसभा सचिव)
आयुष चौहान (कनाड़िया तहसीलl समाज सेवी
जीवन मालवीय (तहसील सचिव) आनंद करोले। शंकर सिंग मरावी , भूपत उइके, विकास भाबर छोटू सोलंकी तेजसिंह मोरझाल एवं अन्य साथी उपस्थित थे

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई