फेमस रीलमेकर तीन बहनों की कैमरामैन युवक से शादी देश भर में चर्चा का विषय बनी

मामला उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले से जुड़ा है यहां एक ऐसा वाकिया सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां की फेमस रीलमेकर तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने अपने ही कैमरामैन युवक के साथ शादी रचा ली है।हसनपुर विधानसभा इलाके के धोरिया गांव की रहने वाली तीनो बहनों ने यहां अग्नि के फेरे लेने, सिंदूर भरने और मंदिर परिसर में आशीर्वाद लेने का वीडियो इंटरनेट पर जैसे ही वायरल किया स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘कंटेंट और व्यूज पाने का घटिया स्टंट’ बता रहे हैं। इसी बीच इन तीनों बहनों और उनके पति ने एक वीडियो जारी कर अपनी इस शादी को शत-प्रतिशत ‘रियल’ बताते हुए अपनी मजबूरी और आपसी प्रेम की पूरी कहानी बयां की है जो काफी हैरान करने वाली है।

मैरिज’ के आरोपों का जवाब देते हुए तीनों बहनों ने अपने पति के साथ मिलकर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में तीनों बहनों ने भावुक होते हुए कहा, “हमारे घर वाले हमारी अलग-अलग जगह शादी तय कर रहे थे एक के लिए सरकारी नौकरी वाला लड़का भी मिला था जो हमे मंजूर नहीं था इसका कारण बताते हुए वे कहती हैं कि हम बचपन से 24 घंटे एक साथ रही हैं, एक साथ खाना खाती हैं इसलिए हम अलग होकर एक दूसरे से दूर नहीं रह सकती थीं।

जब हमें तीनों के लिए कोई ऐसा घर नहीं मिला जहां तीन भाई हों जिससे हम शादी कर लें ताकि साथ रह सकें। तब हमारे पास सिर्फ दो ही रास्ते थे। पहला या तो हम तीनों एक साथ आत्महत्या कर लें या फिर एक ही इंसान से शादी कर साथ रहें.”
इस लिए हमने यह बड़ा फैसला ले लिया अब
, “लोग पूछ रहे हैं कि पति का प्यार कैसे बंटेगा या लड़ाई होगी।
हमें हमारे पति के प्यार की जरूरत भी नहीं है, हम तीनों बहनों का आपसी प्यार दुनिया की हर चीज से बढ़कर है. भविष्य में अगर हमारे पति हमें छोड़ भी दें, तब भी हम तीनों साथ रहेंगी यह कोई फालतू कंटेंट या मजाक नहीं है, हमने अपनी मर्जी और परिवार की रजामंदी से यह शादी की है।

तीनों बहनों से शादी करने वाले युवक ने भी ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, “इनकी हालत ऐसी थी कि ये एक-दूसरे से अलग होने के बजाय मरना पसंद कर रही थीं मैंने शादी सिर्फ इसलिए की ताकि मैं इन्हें एक जगह एक साथ रख सकूं लोग मुझसे भी पूछ रहे हैं कि इस प्यार को किस तरह निभा पाऊंगा लेकिन असल बात यह है कि इन्हें मेरे प्यार की जरूरत ही नहीं है मैने तो शादी करके इन तीनों की जिंदगी बचाई है।क्योंकि यह तीनो आपस में ही इतनी खुश हैं.” जो इनकी जिंदगी से बढ़कर है।इस शादी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है. वीडियो में हसनपुर नगरपालिका के चेयरमैन और कुछ स्थानीय महिलाएं भी नजर आ रही हैं. वहीं, चामुंडा मंदिर के पुजारियों का कहना है कि मंदिर परिसर के भीतर ऐसी किसी भी शादी की आधिकारिक रस्म नहीं कराई गई है. वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों ने इस कृत्य को परंपराओं के खिलाफ बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर जहां लाखों लोग इसे महज ‘फेक रील और पब्लिसिटी स्टंट’ बता रहे हैं, वहीं तीनों बहनें इसे अपनी जिंदगी का सच्चा फैसला बता रही हैं।







