यह कैसी दोस्ती,,पानीपुरी के पैसे देने की बात पर विवाद में पेट में  चाकू ही घोंप दिया

SHARE:

पानीपुरी के पैसे देने की बात पर अपने ही जिगरी दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिए जाने से गंभीर युवक आईसीयू में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा

मामला मप्र के इंदौर में हिरा नगर थाना क्षेत्र का है।
कहा जाता है कि दोस्ती भी सामने वाले की औकात देखकर कि जानी चाहिए लेकिन वर्तमान समय में खाने पीने में जिसका साथ मिल जाए उसे आजकल के युवा जिगरी दोस्त की उपाधि से नवाज देते हैं।


दोस्ती के नाम पर एक दागदार कलंक उस वक्त लगा जब इंदौर के हिरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में जिगरी कहे जाने वाले चार दोस्त
सोकेस, सौरभ खटीक, वीरेंद्र और अर्जुन एक साथ ठेले पर पानीपुरी खाने पहुंचे और जब पैसे देने के लिए एक दूसरे को कहने लगे,,, बस इसी छोटी सी बात पर जब तक कोई संभल पाता सोकेस ने जेब से धारदार चाकू निकाला और वीरेंद्र के पेट में घोंप दिया।

इसी बीच एक अन्य साथी अर्जुन ने बीच-बचाव की कोशिश की तब सोकेस ने उस पर हमला कर दिया
घटना में गंभीर घायल वीरेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पेट की गंभीर चोटों के चलते उसे आईसीयू में वेंटिलेटर/ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। तथा मामूली घायल अर्जुन का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।


घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल और आरोपी को खोजने में लगी पुलिस टीम ने रात में ही घेराबंदी की और दबिश देकर साईं पैलेस कालोनी निवासी मुख्य आरोपी सोकेस उर्फ शोकेस और उसके साथी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान लेवा हमले सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की तहकीकात प्रारंभ की।

News Mp 24
Author: News Mp 24