विधायक डोडियार के प्रयास से स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति

SHARE:

सैलाना (रतलाम)। सैलाना विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार प्रशासन से लेकर शासन को लगातार लिखित रूप मे माँग कर रहे थे डोडियार ने कहा विधानसभा सत्रों के दौरान भी लगातार सरकार के समक्ष मांग उठाता रहा हूँ। विधायक डोडियार के प्रयासों से विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को नियमित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

पदस्थापित डॉक्टरों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंदनपुर में डॉ. आशा निनामा, माताजी में डॉ. रोहित मईडा, रानीसिंह में डॉ. सलोनी डामोर, चंद्रगढ़ में डॉ. अजीत भूरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैलाना में डॉ. मनोहर गोदारा, शिवगढ़ में डॉ. पल्लवी सोलंकी, सकरावदा में डॉ. विशाल राठौर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेड़दा में डॉ. वंदना निगवाल एवं डॉ. दयाराम मईडा (बंधपत्र) की नियुक्ति की गई है।

विधानसभा क्षेत्र के आम नागरिकों का मानना है कि इन नियुक्तियों से आदिवासी ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ एवं प्रभावी होंगी तथा मरीजों को उपचार के लिए अनावश्यक भटकना नहीं पड़ेगा। डोडियार बी बताया आदिवासी अंचल में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिलेगी। और झोलाछाप फर्जी चिकित्सकों पर भी अंकुश लगेगा।
क्षेत्रवासियों ने विधायक डोडियार के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और इसे सैलाना विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक ने बताया लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के लिए सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई