
रतलाम के माहेश्वरी समाज की जिला महिला संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सुखेड़ा स्थित हरि पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के पूजन, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण के साथ हुआ।

समारोह में निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष ऊषा सोडाणी ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष किरण माहेश्वरी सहित जिला पदाधिकारियों में
जिला सचिव अंगूर बाला मेहरा, कोषाध्यक्ष शशिबाला अजमेरा, संगठन मंत्री निर्मला काकाणी, उपाध्यक्ष प्रिया भंसाली एवं मधु मेहरा, संयुक्त मंत्री राजकुमारी काबरा एवं संतोष मूंदड़ा, तथा प्रचार मंत्री प्रिया आगर को संगठन में दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव साधना बियाणी, संयुक्त सचिव वंदना मेहरा एवं दशपुर अंचल की अध्यक्ष स्नेहलता मूंदड़ा ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश संगठन एवं स्थानीय मंडलों की ओर से नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारीयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, प्रदेश महासभा के कोषाध्यक्ष प्रेम मालपानी, जिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

कार्यक्रम का संचालन अंतिमा मालपानी सुखेड़ा , विभा मेहरा एवं प्रतिभा मालाणी ने किया, आभार शिखा मालानी एवं अंगूर बाला मेहरा ने व्यक्त किया।







