आदेश जारी होने के बाद भी चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ नहीं

SHARE:

रतलाम।प्रदेश के कर्मचारियों को चतुर्थ क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी होने के बाद भी जनजाति कार्य विभाग के कर्मचारियों को उक्त लाभ नहीं दिया गया ।जबकि शिक्षा विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई कर बिल लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में कई बार जिले से मांग उठाई गई है कि चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ जनजाति कार्य विभाग के कर्मचारियों को भी देने की बात कही गई ।जिला अध्यक्ष दिनेश बारोठ ,प्रांतीय सचिव बृजलाल बोरिया, तेजपाल सिंह राणावत ,मिथिलेश मिश्रा ,दिनेश शर्मा ,नटवरलाल मईड़ा, भंवरलाल देवड़ा ,कन्हैया लाल कीहोरी ,बसंती लाल मईड़ा आदि ने हस्ताक्षर युक्त एक पत्र  को प्रेषित कर प्रांतीय निकाय से इस संबंध में आयुक्त जनजाति कार्य विभाग भोपाल से भेंट कर कर्मचारियों को चतुर्थ क्रमोन्नती लाभ दिलाने की बात कही।

इस पर प्रांताध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल भोपाल में जनजाति कार्य विभाग के आयुक्त से मिला एवं एक सूत्री मांग पत्र सोपा।कर्मचारी संगठन को आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए स्वीकृति हेतु मंत्रिमंडल में प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया गया। जल्द ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की तरह जनजाति कार्य विभाग के कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाएगा। जिला शाखा रतलाम रतलाम में प्रांतीय निकाय की सक्रियता एवं कर्मचारी हितों के लिए किए गए प्रयास की प्रशंसा करते हुए टीम भोपाल का धन्यवाद माना।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई