भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर  बाजना में 18 करोड़ की लागत से बने एकलव्य माडल विद्यालय भवन का वर्चुअली लोकार्पण

SHARE:

रतलाम /बाजना।धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जन्म जयंती  गौरव दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मनाई जा रही है। 

रतलाम जिले में बाजना के एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय , ग्राम चीराखादन सीरातलाई में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जन्म जयंती का भव्य आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि  काश्यप एवं अतिथियों का भव्य स्वागत कर पारंपरिक जनजातीय लोक नृतक दल द्वारा अगवानी करते हुए  पारंपरिक पोशाक बंडी और तीर कमान भेंट कर स्वागत किया गया।

काश्यप द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक संगीता चारेल,  सैलाना जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल,  बाजना जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, कलेक्टर  मिशा सिंह, एस पी अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम तरुण जैन, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग  रंजना सिंह , एओ  भास्कर खींची, तहसीलदार  मनीष जैन , एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य अविनाश साहू,  नरेन्द्र वसुनिया,  हेमचंद डामर,  सतीश नाहर,  सुरेन्द्र देवदा,  संजय टांक,  रौनक गांधी,  गोविन्द डामर, कैलाश झोडिया, विजय हारी, सैलाना भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर,  लखजी चरपोटा,  विवेक जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  आशीष दशोत्तर ने किया।

कैबिनेट मंत्री  काश्यप ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जन्मजयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जल, जंगल और जमीन के लिए सबसे पहले भगवान बिरसा मुण्डा के द्वारा आंदोलन किया गया था, इन तीनो पर आदिवासियों का अधिकार है। भगवान बिरसा मुण्डा ने जनजातीय क्षेत्रों में अंधविश्वास को समाप्त करने, समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया।  काश्यप ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल में आदिवासी सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में जनजातीय आयोग  दिये गये सुझावों के आधार पर सरकार द्वारा आदिवासियों के लिए पैसा एक्ट लाया गया जिससे अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार मिला। पीएम जनमन योजना के द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ और आजीविका में सुधार किया जा रहा है। जल, जंगल और जमीन पर अधिकार के लिए वनाधिकार अधिनियम लागू किया गया है। सरकार द्वारा जनजातीय समाज के विकास के लिए विशेष कार्य किये जा रहे हैं। युवाओं और जनजातीय समाज के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सभी गावो मे टोले – मंजरो तक बिजली पहुंचाई गई है। जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर तक पानी पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में सभी पात्र हितग्राहियो को पक्के आवास दिये गये हैं। भगवान बिरसा मुंडा जैसे प्रदेश के अन्य जननायको रानी दुर्गावती, टंट्या मामा भील ,, जैसे समाज के गौरव की गौरव गाथा से समाज को अवगत कराने का काम भी सरकार द्वारा किया जा रहा है, जिससे समाज उनके पदचिन्हों पर चल कर समाज व देश का विकास कर सके।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष में भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वी जन्म जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। भागवान बिरसा मुण्डा ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष तो किया ही ,साथ ही जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भी लगातार संघर्ष किया। अपने लघु जीवनकाल में भगवान बिरसा मुंडा ने जो कार्य किए वे आज भी हम सभी को प्रेरित करते हैं।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जन्मजयंती के अवसर पर एकलव्य आदर्श माडल स्कूल बाजना के 18 करोड़ लागत से बने विद्यालय भवन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया। समारोह स्थल पर कैबिनेट मंत्री  चेतन्य काश्यप सहित उपस्थित अतिथियों ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया।जिसमें 480 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करेगे। भवन के सेकंड फेस का कार्य भी 18 करोड़ के लागत से प्रारंभ हो चुका है।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को अतिथियों द्वारा मंच से हितलाभ का वितरण किया गया है। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सर्वोच्च अंक प्राप्त करने, खेलकूद प्रतियोगिता, साहित्यिक प्रतियोगिता, श्रेष्ठ कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया ।

जनजातीय गौरव दिवस पर आकांक्षी विकासखंड बाजना के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी अमले को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आकांक्षी विकासखंड बाजना में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास, एनआरएलएम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी अधिकारी/ कर्मचारियों को मुख्य अतिथि  काश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष  लाला बाई शंभू लाल चंद्रवंशी, पूर्व विधायक  संगीता चारेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय आदि की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक जनजातीय लोक नृतक दल एवं एकलव्य आदर्श मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई