आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करने वाले महानायक बिरसा मुंडा को याद किया

SHARE:

पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत

सैलाना।आदिवासी समाज के महानायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के निवास स्थान पर आयोजित बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई ।


गेहलोत ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा की
वे एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ ‘उलगुलान’ (विद्रोह) का नेतृत्व किया और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।


इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत,श्रीराम चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ‘लक्की’,युवा नेता ईश्वरलाल पाटीदार,दीपक पटेल,देवेंद्र सोलंकी,दिनेश सोनी,सद्दाम रंगरेज,रोहित सोनी आदि मौजूद थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई