सफाई संरक्षकों की हड़ताल से व्यवस्था चरमराई जगह जगह लगे कचरे के ढेर

SHARE:

सफाई संरक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धामनोद में सफाई व्यवस्था चरमराई

नारेबाजी करते सफाई सरंक्षक


रतलाम जिले के धामनोद नगर परिषद के सफाई संरक्षकों ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद करते हुए
कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाने लगा।
वाल्मीकि सेना मार्शल ( कौम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे के आहवान पर दिनांक 5 अक्टूम्बर से काम बंद हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही।
सफाई संरक्षकों ने सीएमओ की अनुपस्थिति में मांग पत्र का एक ज्ञापन उप यंत्री को सौंपते हुए बताया कि परिषद में पिछले कई वर्षो से कार्यरत सफाई सरक्षक को नियमित करने, हर महीने समय पर वेतन भुगतान करने,
EPF की कटोत्रा राशी समय पर जमा करने,
11 माह के एरियर का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई है। इस अनिश्चित कालीन आंदोलन से नगर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही।
हमारी समस्याओं का लिखित आश्वाशन नहीं मिलता ओर स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं होने तक काम बंद हड़ताल जारी रहेगी।


इस अवसर पर परिषद के वाहन चालक अशोक, मंगला, रवि नाहर, बसंतीलाल, गौराबाई, शेखर,राधाबाई,आकाश रेखा,प्रवीण,आशीष नाहर, जितेन्द्र नाहर,प्रकाश, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में सफाई सरंक्षक मौजूद थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24