महिला को बेहोश कर चांदी की चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

SHARE:

गांव में फेरी कर अनाज आदि भिक्षा मांगने के नाम पर झाबुआ क्षेत्र के दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने समीप के गांव में महिला को अकेली देखकर वारदात को अंजाम दिया।

दूर खड़े रहकर दूसरी वारदात की तैयारी के पूर्व धरे गये

सैलाना। नगर से करीब 4 किमी दूर ग्राम कोटड़ा में  फेरी कर भिक्षा मांगने के बहाने पहुंचे दो युवकों ने घर में अकेली महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला के गले में पहनी चांदी की चेन खींचकर दोनों बाइक से फरार हो गए। महिला के होश में आने के बाद आसपास के लोगों और परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी।  सोचने मिलने पर पुलिस  तंत्र ने  सक्रिय होकर तत्काल तहकीकात शुरू की। सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्ध कैद हो गए थे जिसके आधार पर पुलिस ने देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता बापुड़ी डिंडोर


घटना के अनुसार  ग्राम कोटड़ा निवासी बापूड़ी पति राहुल डिंडोर (25) घर पर अकेली थी। इसी दौरान बाइक से फेरी करते हुए दो युवक उसके घर पहुंचे और आवाज देकर बाहर बुलाया। युवकों ने भिक्षा में गेहूं मांगने की बात कही। महिला के बाहर आने पर आरोपियों ने उसे कथित रूप से बेहोशी का पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके गले में पहनी चांदी की चेन खींचकर दोनों मौके से फरार हो गए।
कुछ समय बाद महिला को होश आया तो उसने पास रहने वाले परिचित को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान दोनों युवक कैमरों में कैद मिले। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू की।
देर शाम पुलिस ने दिलीप मार्ग स्थित एक मोबाइल दुकान से दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंची।

थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि दोनों आरोपी झाबुआ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से महिला से लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस दोनों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24