जैन संतों के उपचार में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉ अनिल जैन का सैलाना श्री संघ ने बहुमान किया।

रतलाम जिले के सैलाना में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ में चातुर्मास काल के दौरान अस्वस्थ्य होने पूज्या साध्वी वर्या चारुदर्शा श्रीजी को अहमदाबाद के एपिक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था हॉस्पिटल संचालक डॉ अनिल जैन “खवासा वाला ने अपने हॉस्पिटल में पूज्या साध्वीजी के उपचार में अनुकरणीय योगदान देते हुए बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया उसके बावजूद भी पूज्या महाराज साहब का कालधर्म हो गया।ऐसी परिस्थिति में डॉ अनिल जैन द्वारा निःशुल्क सेवा से सभी का दिल जीत लिया।

अभी दो दिन पूर्व डॉ अनिल जैन उज्जैन के छत्रपति शिवाजी स्कूल में आयोजित एक शिविर में अपनी सेवाएं देने पहुंचे तब सूचना मिलने पर सैलाना से जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, राजेन्द्र चंडालिया, अभय रांका, अनिल चंडालिया, ललित चंडालिया, मनोज भंडारी सहित श्री संघ के सदस्यों ने इसी विद्यालय में शिविर के दौरान ही डॉ अनिल जैन का उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए बहुमान किया गया।उल्लेखनीय है कि डॉ जैन समाजसेवी तथा जैन साधु साध्वी भगवंतों की अस्वस्थता पर अपनी उत्कृष्ट सेवा देने में हमेशा आगे रहते हैं।







