एक्सप्रेस वे पर दो अलग अलग हादसों में चार की मौत दो कारें खाई में जा गिरी

SHARE:

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8लेन पर दर्दनाक हादसा अलग अलग घटना में दो कारें खाई में गिरने से चार लोगों की मौत पुलिस मौके पर पहुंची

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे 8 लेन


रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज अल सुबह दो हादसों ने 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना में 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।
बताया जा रहा हैं कि दोनों हादसे सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच घटित हुए और दोनों ही कारे 8 लेन को पार करते हुए नीचे खाई में जा गिरी।
दोनों कारें दिल्ली की और जा रही थी।

इस हालत में पलटी कार


घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारों को बाहर निकलवाया।
जानकारी के अनुसार पहले हादसे में नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) की मौके पर ही मौत हो गई। इस कार में सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें जावरा के सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने से होना बताया जा रहा है।

हादसे के बाद क्रेन की सहायता से कारों को बाहर निकाला

दूसरी घटना में कार चला रहे मुकेश पिता मानसिंह गहलोत 45 वर्ष और पास बैठे सोहनसिंह पिता बापूसिंह डाबी 56 वर्षीय की मौत हो गई। इसी कार में सवार पीछे बैठे देवकरण पिता कन्हैयालाल मालवीय और सावन पिता आसाराम मालवीय घायल हो गए

दोनों को अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

News Mp 24
Author: News Mp 24