मध्य प्रदेश के भोपाल में नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) की ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर एक बेहद चौंकाने वाले मामले में गधे का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बना दिया

भोपाल नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने दावा किया है कि एमपी नर्सिंग काउंसिल के ऑनलाइन पोर्टल पर बिना किसी दस्तावेजी सत्यापन के अंधाधुंध रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल MPNRC के ऑनलाइन सिस्टम की गड़बड़ी उजागर करने के लिए कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार द्वारा एक फर्जी आवेदन करते हुए अभ्यर्थी के फोटो के बजाय एक गधे की फोटो और विवरण अपलोड किया था।इस प्रमाण पत्र के विवरण में डंकी फादर,डंकी मदर जाति एनिमल के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान करते ही ऑनलाइन सिस्टम द्वारा बिना किसी दस्तावेज सत्यापन के verification के नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया।

इस मामले में सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
रवि कुमार के अनुसार पोर्टल पर गधे (Donkey) की फोटो और फर्जी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन किया और हैरानी की बात यह रही कि काउंसिल ने गधे के नाम पर भी आधिकारिक नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया।
हाईकोर्ट की लगातार सख्ती के बावजूद नर्सिंग काउंसिल की इस घोर लापरवाही ने प्रदेश की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था और ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।*************************
भोपाल से आलोक सिंघाई की रिपोर्ट







