धर्म नगरी धामनोद मे अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष के निमित्त अमर बलिदानी भगत सिंह की जन्मजयंती पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा विशाल वाहन यात्रा निकाली गई

रतलाम जिले के धामनोद में सोमवार को अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष के निमित्त तथा माँ भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी भगत सिंह की जन्मजयंती के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला रतलाम, प्रखंड नामली के खण्ड धामनोद द्वारा विशाल वाहन यात्रा का आयोजन किया गया ।

यह यात्रा श्री कालिकामाता मंदिर प्रांगण से भारतमाता के चित्रों से सुसज्जित वाहनों के साथ हाथों में तिरंगा एवं भगवा ध्वज धारण कर प्रारम्भ हुई । ढोल-नगाड़ों एवं देशभक्ति, राष्ट्र और धर्म के गीतों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कालिकामाता मंदिर प्रांगण पहुँची ।

जहाँ भारतमाता की महाआरती कर प्रसाद वितरण की गईं । तत्पश्चात संगठन के जयघोष के साथ यात्रा का समापन किया गया । इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल रतलाम विभाग, जिला, प्रखंड एवं खण्ड के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, सर्व हिन्दू समाजजनों उपस्थित था।







