धार्मिक कार्यक्रम में बवाल रावटी,शिवगढ़,
सरवन में अलग अलग गुटों में युवक युवतियों में जमकर मारपीट,शिवगढ़ में पुलिस कर्मी पर हमला

रतलाम जिले के रावटी,शिवगढ़ तथा सरवन में तेजा दशमी पर्व पर होने वाले धार्मिक आयोजन में ग्रामीण अंचल से हजारों की संख्या में लोग जमा हुए।इस दौरान रावटी मेले में युवकों ,युवतियों के अलग अलग गुटों में जमकर मारपीट की घटनाएं हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्हाला अन्यथा बड़ी घटना घटित हो जाती।

हुड़दंगियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हलका बल प्रयोग भी करना पड़ा।इधर शिवगढ़ में भी कुछ इसी तरह के विवाद पश्चात पुलिस ने एक युवक के कब्जे से चाकू बरामद किया तब उसके साथियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया धक्का मुक्की में एक युवक ने मौके पर मौजूद आरक्षक कंवर लाल को थप्पड़ मारते हुए गला पकड़ लिया घटना के वक्त साथ में आरक्षक नितेश जाट भी मौजूद था तब दोनों युवक को बाइक पर बिठाकर थाने पर लाया गया।

इस बीच थाने पर भीड़ जमा हो गई इधर बाजार में हुड़दंग कर रहे लोगों को लाठी लेकर भगाया तब भीड़ में अनेक ग्रामीण गिरते पड़ते भाग खड़े हुए।थाने में युवक द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।शिवगढ़ थाना प्रभारी आर एस मकवाना ने बताया कि तलाशी के दौरान बंटू पिता थावरा नाकाम युवक के पास से चाकू बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि घटना की जांच एसडीओपी को सौंपी जा रही है रिपोर्ट आने पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।इधर सरवन में भी तेजाजी मेले के दौरान युवक युवतियों के गुटों मारपीट की घटना हुई।हालांकि तीनों पुलिस थानों में इन घटनाओं को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई रिपोर्ट करवाने नहीं पहुंचा।

लेकिन घटना की पुष्टि वायरल वीडियो द्वारा की जा रही है जो विवाद करने वाले लोगों ने ही वायरल किए थे।
क्षेत्र में पहली बार इस तरह की घटना में आमजन के साथ समाजनों ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से परंपरागत त्योहारों पर भी व्यापक असर पड़ सकता है।
हम आपको बता दें कि हाट बाजार में विवाद और मारपीट की घटनाओं के चलते गत दिनों
बाजना में गुरुवार को लगने वाला हाट बंद कर दिया गया है।







