पांच घंटे के अंतराल में दो अलग अलग घटनाओं में दो युवक की मौत से आमजन स्तब्ध

SHARE:

पांच घंटे के अंतराल में अलग अलग दो युवकों की आकस्मिक मौत से परिजनों में शोक की लहर

देवीलाल पडियार फल फ्रूट व्यापारी


रतलाम जिले के सैलाना में आज मंगलवार की सुबह दो अलग अलग स्तब्ध करने वाले हादसे से हाहाकार मच गया।
पहली घटना स्थानीय नेहरू मार्ग भोई मोहल्ला निवासी देवीलाल पडियार सुबह 6 बजे अपने ही घर के बाहर टहल रहे थे तभी उन्हें कुछ बेचैनी होने पर इनके पुत्र मनोज और भूपेंद्र बाइक पर बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने से पूर्व ही मौत हो गई।परिजनों के अनुसार कल तेजा दशमी पर्व होने से दिन भर फल फ्रूट का व्यापार किया तथा रात में भी स्वास्थ्य थे लेकिन सुबह यह दुखद खबर सामने आ गई।इस हादसे के बाद भोई मोहल्ला स्थित संपूर्ण सब्जी के व्यापारियों ने शोक स्वरूप दुकानें बंद रखी।

मुकेश कसेरा


इधर दूसरी घटना विवेकानंद मार्ग स्थित मुकेश पिता कालूराम कसेरा के साथ घटित हो गई पूर्ण रूप स्वास्थ्य कसेरा प्रतिदिन की तरह रतलाम स्थित टीवीएस शोरूम पर काम करने अपनी इलेक्ट्रानिक स्कूटी पर सवार होकर सैलाना से निकले

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
धामनोद नगर के समीप अचानक गिर पड़े घटना के बाद मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने 112 को कॉल पर सूचना दी और तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद कसेरा को मृत घोषित कर दिया।
कसेरा के गिरने के कारण सिर में गंभीर चोट भी लगी थी।


संभावना व्यक्त की जा रही है कि चलती स्कूटी से ही कसेरा को अचानक चक्कर आने के बाद वह असंतुलित होकर गिर पड़े।इस बात की पुष्टि धामनोद में मौजूद कुछ नागरिकों भी की।कसेरा की इस आकस्मिक मौत पर साइलेंट अटैक की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
कसेरा समाज के इस मिलनसार युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
बहरहाल नगर में पांच घंटे में घटित दोनों हादसों से आमजन स्तब्ध है वहीं परिजनों और रहवासियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
नगर के दो होनहार युवकों के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब परिवार ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

News Mp 24
Author: News Mp 24