देव झूलनी ग्यारस पर अखाड़ा देखकर घर लौट रहे तेज गति बाइक सवार कुत्तों की चपेट में आए दोनों हाथ तुड़वा बैठे

रतलाम जिले के सैलाना में आज शाम तेज गति वाहन चलाने के चलते एक और हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धामनोद निवासी दिलीप पिता वरसिंग मीणा अपने तीन अन्य साथियों के साथ सैलाना में देव झूलनी ग्यारस पर निकलने वाले अखाड़े देखने आए तथा
एक बाइक पर चारों युवक सैलाना से धामनोद जा रहे थे कि सड़क पर तीन चार कुत्ते सामने आने पर आ गए।बाइक की स्पीड तेज होने के कारण अपने आपको सम्हाल नहीं पाए और असंतुलित होकर बाइक सहित सड़क पर जा गिरे।

बताया जाता है कि बाइक की टक्कर से एक कुत्ते की मौत हो गई इधर चारों बाइक सवारों में दिलीप नामक युवक अपने दोनों हाथ तुड़वा बैठा।घटना के बाद तीन सुरक्षित बचे साथियों के साथ बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए और प्राथमिक उपचार के बाद रवाना हो गए।







