तीन सुने मकान में बदमाशों की बड़ी करामात लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े दो बदमाश सीसीटीवी में कैद

रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बिरिया खेड़ी में तीन सुने मकानों में चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी उड़ा दिए जाने की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी।
जानकारी के अनुसार बिरिया खेड़ी निवासी अनवर हुसैन अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में थे सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसियों द्वारा जानकारी दी गई।

इस वारदात में अनवर के मकान से बदमाशों ने आलमारी का ताला तोड़ कर 6 जोड़ चांदी के पायल, 6 सोने के मोती, 200 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट, 150 ग्राम चांदी की चेन, 3 ग्राम सोने का मंगल सूत्र, चेन, लॉकेट, 6 चांदी की अंगूठी, 6 चांदी के छल्ले, 2 सोने के लोंग, 2 सोने की अंगूठी तथा नकदी डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिये।
अनवर हुसैन का कहना था कि 6 महीने बाद बेटी की शादी होने वाली है उसी की तैयारी में जेवर आदि खरीद कर रखे थे।

दूसरी घटना नासिर खान के यहां हुई इस वक्त परिवार के सदस्य अपने नाना का इंतकाल होने से जावरा के समीप डोडियाना गया हुआ था यहां से बदमाशों ने 4 सोने की अंगूठी, 1 किलो तीन सौ ग्राम वजन के 8 चांदी की पायल, 12 ग्राम सोने का मंगल सूत्र पेंडिल सहित, 6 चांदी की अंगूठी, बच्चों के कंगन 4 जोड़ी, चेन, 2 जोड़ी टॉप्स, 2 जोड़ी नाक की लौंग, 2 जोड़ बिछिया तथा 1 लाख 80 हजार रुपए नकद चुरा ले गए।
तीसरी वारदात इमरान रंगरेज के निवास पर हुई जो इलाज के लिए बड़ौदा गए हुए हैं यह कितना माल चोरी गया पता नहीं चल पाया है।
औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने तीनों वारदात स्थल का मौका मुआयना किया तथा बताया कि दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं पुलिस इस को को आधार बनाकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है हम शीघ्र ही बदमाशों का पता लगाने का प्रयास करेंगे।
बहरहाल एक साथ तीन बड़ी चोरी की वारदातों ने पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है







