गुरु दर्शन यात्रा में धर्म प्रभावना के साथ तप आराधकों ने भी पहुंचकर पचखान लिए

सैलाना। श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्री संघ के तत्वाधान में श्री संघ अध्यक्ष राजेश सियाल द्वारा गुरु भगवंतों के आशीर्वाद प्राप्त करने ,अमृतवाणी श्रवण करने के लिए दर्शन यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।सुबह 5 बजे छोटा जैन मंदिर से दो बसों तथा करीब 6 चार पहिया वाहनों के साथ गुरु भक्तों ने जय गुरु उमेश,जय गुरु जिनेन्द्र,जय महावीर तथा नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ इस यात्रा का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर श्री संघ सैलाना में पूज्या महासतीयां अनुपमशिला जी आदि ठाणा 7 की पावन निश्रा में अनुपम अनुभूति वर्षावास के तहत चल रही तप आराधना के 4 तपस्वी रत्न भी इस दर्शन यात्रा में धर्म लाभ लेने साथ थे।

यह यात्रा सुबह 8 बजे जिले के ताल पहुंची यहां चातुर्मास हेतु विराजित
जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी महाराज के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी, पूज्य अभयमुनिजी, पूज्य अतिशयमुनिजी,पूज्य शुभेशमुनिजी, पूज्य अनिशमुनिजी,पूज्य ललितमुनिजी ,पूज्य निर्वेदमुनिजी म.सा ., पूज्य नंदराजमुनिजी आदि ठाणा 8 से
सामूहिक संवत्सरी संबंधी क्षमा याचना के साथ दर्शन वंदन कर अमृतवाणी का लाभ लिया।

इस अवसर पर गुरुदेव श्री जिनेन्द्र मुनिजी के मुखारविंद से तपस्वी हिना अभिनव सियाल 21, सारिका रितेश संघवी 21,कु निराली अभय मोगरा 16 तथा सौरभ रखब चंद मांडोत ने 15 उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए।
इस अवसर पर ताल श्री संघ द्वारा चारों तपस्वियों का बहुमान करते हुए तपस्या की अनुमोदना की।
दोपहर में गुरुदेव की ध्यान मांगलिक पश्चात दर्शन यात्रा खाचरोद पहुंची

पुण्य पुंज पूज्या पुण्यशिला जी आदि ठाणा के दर्शन और प्रवचन,सामायिक आदि के साथ सामूहिक संवत्सरी संबंधी क्षमा याचना कर धर्म लाभ लिया।सैलाना श्री संघ के श्रावक श्राविकाओं ने खाचरौद में 65 उपवास गतिमान की तपस्वी रत्न बहन सरोज अशोक कुमार भटेवरा के निवास पर पहुंचकर तपस्या की सुखदाता पूछते हुए उनके तप की अनुमोदना की।

श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ, अणु मित्र मण्डल ने यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रावक श्राविकाओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।







