नानादेवी मंदिर में चोरी के तीन आरोपियों की गिरफ्तार दो लाख तीस हजार के जेवर बरामद

SHARE:

धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में तंबोली समाज के प्रसिध्द नानादेवी मन्दिर में चोरी करने वाले
आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की


जानकारी के अनुसार  कांतीलाल पिता परसराम मोदी जाति तंबोली  निवासी भैरू मोहल्ला अमझेरा ने पुलिस थाना पर दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में  अज्ञात बदमाशो व्दारा  चैनल गेट एंव दरवाजे पर लगे तालो को तोडकर  अन्दर प्रवेश कर माताजी का चांदी का मुकुट, चादी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), एक चांदी के नाग नागिन का बडा जोडा व एक चांदी के नाग नागिन का छोटा जोडा, व भोलेनाथ व गणेशजी की पितल की मुर्ती, लडु गोपाल की छोटी 4 पितल की मुर्तिया मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की एक ज्योनिक्स कम्पनी की एलईडी 17 इंच अज्ञात बदमाश  चोरी कर ले गए हैं।


  प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा धार द्वारा अलग अलग टीम गठित करते हुए चोरी का पता लगाने के निर्देश दिये गए। पुलिस अमझेरा द्वारा सतत प्रयास और मुखबीर की सूचना पर  समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुडुझेता, संजय पिता हिंदु मेडा निवासी नाहवेल तथा सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग को थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर  चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर  पुछताछ करने पर  बताया कि वारदात में   रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील निवासी पिपरी तथा महेन्द्र पिता बिलाम भुरिया निवासी नाहवेल के साथ बाइक पर  बैठकर पांचो ने मिलकर रात में मन्दिर के दरवाजे का ताला व नकुचा लोहे की टांमी से तोडकर  मन्दिर के अन्दर रखे माताजी के चांदी  जेवर सहित अन्य जेवर चोरी किए थे तथा आपस मे  बटवारा करने का तय हुआ था। यह जेवर बेचने की योजना थी लेकिन  बेच नहीं  पाये व अपने अपने पास  अलग अलग जगह छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों  की निशादेही मे आरोपीगण  समीर पिता बहादुर मंडलोई निवासी कुडुझेता  संजय पिता हिंदु मेडा निवासी नाहवेल एव  सुरेश पिता रतनसिंह मंडलोई निवासी कुडुझेता थाना बाग के कब्जे से माताजी का चांदी का मुकुट चादी के कान के कुण्डल, चांदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), एक चांदी के नाग नागिन का बडा जोडा व एक चांदी के नाग नागिन का छोटा जोडा किमती दो लाख तीस हजार रूपये के जप्त किये गये है।

अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि फरार आरोपी रवि उर्फ रविन्द्र पिता सरदार भील निवासी पिपरी थाना बाग,महेन्द्र पिता बिलाम भुरिया निवासी नाहवेल थाना बाग की तलाश में जुटी हुई है।

    नानादेवी माताजी काः- चांदी का मुकुट, चादी के कान के कुण्डल, चाँदी के तीन छत्र (एक बडा व दो छोटे छत्र), एक चाँदी के नाग-नागिन का जोडा बडा व एक चाँदी के नाग-नागिन का जोडा छोटा किमती 02 लाख 30 हजार रूपये का मनुका जप्त किया गया है।

    धार से बागदीराम चौहान की रिपोर्ट

    News Mp 24
    Author: News Mp 24

    best news portal development company in india
    best news portal development company in india
    सबसे ज्यादा पड़ गई