छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा आदिवासी छात्र संगठन में बड़ा बदलाव विकास भाभर जिलाध्यक्ष बने

SHARE:

आदिवासी छात्र संगठन रतलाम की नई कार्यकारिणी गठित, विकास भाभर  जिला अध्यक्ष बने

रतलाम। हीरा पैलेस में आयोजित बैठक में आदिवासी छात्र संगठन रतलाम जिले की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश डामोर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सांवरिया निनामा की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में विकास भाभर को जिला अध्यक्ष, जवानसिंह डामोर को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, मुकेश भगोरा को उपाध्यक्ष, विकास डोडियार एवं आशा कटारा को महासचिव, अनिल चरपोटा एवं हीना मईडा को सचिव, गलिया कटारा को कोषाध्यक्ष, समरथ मईड़ा को संगठन मंत्री तथा कल्पेश निनामा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रवक्ता एवं सह-मीडिया प्रभारी के नाम बाद में तय किए जाएंगे।

बैठक में छात्रवृत्ति, छात्रावासों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था तथा मध्यप्रदेश के निजी महाविद्यालयों में निर्धारित फीस से अधिक शुल्क वसूली सहित विभिन्न छात्र समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाने और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदू मईडा, जयस जिला अध्यक्ष कालू भाभर, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, सरपंच संघ अध्यक्ष छोटू भाभर, संजय चरपोटा, सुनील निनामा, सुरेंद्र डिंडोरा, वीपीसिंग हारी, ईश्वर डोडियार, प्रकाश निनामा, गौरव मईडा, धार जिला अध्यक्ष रोहित बड़ुकिया, विश्व विजय जामोद, प्रदेश सचिव किरण वसुनिया, सैलाना कॉलेज अध्यक्ष सुनील चारेल सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान सैलाना, बाजना, रावटी, जावरा, पिपलौदा और रतलाम क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने जिले में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी समय में सक्रिय रूप से कार्य करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई