खाटूश्याम दर्शन की अभिलाषा अधूरी रह गई सड़क हादसे में पति पत्नी दो बहनों की दर्दनाक मौत

SHARE:

खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे परिवार की कार खड़े ट्रक में जा घुसी हादसे में चार लोगों की मौत


मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया।जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के काजलियापाड़ा के पास चालक की लापरवाही से सड़क किनारे खराब पड़े हुए ट्रक में तेज गति कार असंतुलित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी की कार जोरदार धमाके के साथ पलट गई हादसे में पति-पत्नी ओर उनकी दो बहनो की मौत हो गई।
शिवगढ़ थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना झाबुआ जिले के ग्राम पारा निवासी मीना पति प्रकाश , बेटी लिशा वर्मा, दामाद जतिन वर्मा निवासी जोबट जिला आलीराजपुर, मीना की बहन रानू पति अरुण जादम निवासी इंदौर और पप्पी पति राजेश मांझी निवासी टांडा जिला धार, अरुण जादम निवासी मालवीय नगर इंदौर, रवि पिता दीपचंद निवासी पारा, पप्पी की तीन वर्षीय बेटी दिशा और रानू का आठ वर्षीय बेटा दक्ष पारा से कार सवार होकर आर्टिगा कार से राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे थे।देर रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के काजलियापाड़ा के समीप खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलटी खाती हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में लिसा, उनके पति जतिन, रानू व रानू की बहन पप्पी की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य लोग घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर शिवगढ़ थाने के एएसआई मोहम्मद इशाक खान व अन्य पुलिसकर्मी के साथ एनएचआई के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर पहुंचे और घायल अरूण, मीना, रवि, दश और दिशा को इलाज के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चारों मृतकों के शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद दोपहर में शव परिजन को सौंप दिये गये।
हादसे के बाद रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला तथा अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक व कार को घटना स्थल से हटवाकर हादसे के कारणों की जांच में जुटे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई