कर्मचारी ने किया भरोसे का कत्ल दोस्तों के साथ मिलकर साढ़े पांच करोड़ का सोना लूटा

SHARE:

रतलाम के सराफा व्यापारी से  5.5 करोड़ की लूट का मास्टर माइंड कर्मचारी निकला पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 48 घंटे में लुटकांड का खुलासा  लूट के जेवर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार


रतलाम शहर में सराफा बाजार स्थित गणेश मार्केट में सोना चांदी का व्यापार करने वाले जैन कालोनी निवास अर्पित चोरड़िया 13 अगस्त की रात उज्जैन जिले के बड़नगर में व्यापारियों को सोने के आभूषण बेचने के बाद बीके यादव बस से रतलाम लौट रहे थे। बस के उमरथाना फंटा पर  पहुंचते ही एक सड़क पर खड़े एक व्यक्ति ने बस रुकवाई  इसी बीच बस में सवार दो बदमाशों ने अर्पित के हाथ से सोने के गहनों ओर  नकदी से भरा बैग लूटा और सड़क पर खड़े बाइक सवार की बाइक पर बैठकर भाग निकले।

पुलिस द्वारा बरामद सोने चांदी के जेवर

घटना के तुरंत बाद एडीजी एवं आईजी उज्जैन जोन  राकेश गुप्ता, डीआईजी रतलाम रेंज  निमिष अग्रवाल एवं एसपी रतलाम  अमित कुमार  के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर इस सनसनीखेज वारदात करने वाले बदमाशों को पता लगाने में जुटा दिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर सेल की मदद लेते हुए बड़नगर से रतलाम तक के मार्ग पर लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम ने ज्वेलर्स के यहां कार्य करने वाले कर्मचारी रोहित नायक पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसके दोस्तों आदि के बारे में जानकारी जुटाई तब 15 अगस्त  को मुखबिर की  सूचना पर पुलिस ने हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा शक्ति से  पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सनसनी पैदा करने वाला राज खोलते हुए बताया कि लूट की साजिश का मास्टर माइंड ज्वेलर्स अर्पित चोरड़िया का वफादार कर्मचारी रोहित नायक था।

रोहित को व्यापारी की सभी गतिविधि माल बेचने जाने का स्थान वापसी का टाइम आदि अनेक बातों से परिचित था करोड़ो रुपये के जेवर लाने ले जाने की बातें रोहित जनता था और यहीं से इस कर्मचारी ने भरोसे का कत्ल करने की कहानी को अंजाम देने के लिए एक होटल में बैठकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाते हुए निरंतर रेकी की ओर वारदात को अंजाम दिया

प्रेस प्रेस कांफ्रेंस के पूर्व गिरफ्तार किये गये आरोपियों का बाहर लाया गया

पुलिस द्वारा बरामद मशरूका (कुल कीमत ₹5.5 करोड़) 238 नग सोने के जेवरात वजन 4.167 किग्रा अनुमानित कीमत ₹5.32 करोड़
183 नग चांदी के जेवरात वजन 4.047 किग्रा अनुमानित कीमत ₹9 लाख मात्र 48 घंटे में आरोपियों के कब्जे से बरामद करने में सफलता हासिल की।

आईजी राकेश गुप्ता, एसपी अमित कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति ने लूट कांड का खुलासा करते हुए बताया गया कि  300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर टीम की
कड़ी मेहनत से पुलिस ने  राहुल गुर्जर (उम्र 24 वर्ष)  निवासी ग्राम ऊनी, थाना बिलपांक,
अभिजीत उर्फ अभय गुर्जर (उम्र 22 वर्ष)  निवासी ग्राम ऊनी,
यशवंत गुर्जर (उम्र 28 वर्ष)  निवासी बालागंज, मंदसौर
राहुल उर्फ वीर गुर्जर (उम्र 25 वर्ष)  निवासी दिलीपनगर रतलाम, रवि उर्फ बबला गुर्जर (उम्र 27 वर्ष)  निवासी ग्राम जमुनिया,
मोहम्मद उमर उर्फ पप्पू (उम्र 42 वर्ष)  निवासी आनंद कॉलोनी रतलाम को गिरफ्तार किया गया है जबकि लूटकांड का मुख्य आरोपी ज्वेलर्स का कर्मचारी रोहित नायक निवासी रामरहीम नगर रतलाम,गौरव गुर्जर  निवासी हरसोला इंदौर अभी भी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस टीम सतत रूप से जुटी हुई है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



इस जटिल और चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाने में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्यूब खान, साइबर सेल प्रभारी जीवन बारिया, निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, विक्रम सिंह चौहान, स्वराज डाबी, दीपक मंडलोई, जितेन्द्र सिंह जादौन सहित रतलाम और बड़नगर पुलिस टीम, साइबर सेल एवं डीएसबी के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई