समस्याओं से घिरे छात्रों के लिए खुला संवाद इस अनूठी पहल में युवा शक्ति ने दिखाई रुचि

SHARE:

शिक्षा संबंधी गंभीर समस्याओं को लेकर छात्र एवं खुला संवाद आयोजन में छात्रों ने दिखाई रुचि इस अनूठे आयोजन में बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी समस्याएं दिखाई

शिक्षाविद पारस सकलेचा


सैलाना। छात्रों के साथ खुला संवाद और समस्याओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम ओशिन परिसर में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में इस अनूठे प्रयोग को उपस्थित छात्रों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

युवाओं के प्रेरणास्रोत हर्ष विजय गेहलोत


इस अवसर पर उपस्थिति छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गेहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है इसलिए प्रत्येक छात्रों को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सम्पूर्ण ध्यान शिक्षा पर लगाकर आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।गेहलोत ने छात्रों से अनुरोध किया कि वह अपनी समस्याएं इस संवाद में खुलकर बताएं ताकि उसका समाधान करने के प्रयास कर सके।


अनेक छात्रों ने मंच से अपनी जिज्ञासाओं को रखा।
आयोजन में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने पेपर लीक,व्यापम परीक्षाओं में अनियमितता,रिजल्ट में देरी,युवाओं की होने वाली भर्तियां एन वक्त पर रद्द होने,महंगी परीक्षा फीस,दूर दराज में परीक्षा केंद्र से छात्रों पर आर्थिक बोझ,शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर सार गर्भित संवाद से छात्रों को एक नई दिशा मिली।
शिक्षा की पारदर्शी व्यवस्था से लेकर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को सकलेचा ने बेहद ही सरल एवं सटीक तरह से समझते हुए सीधे संवाद किया।


इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गहलोत
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निलेश शर्मा,
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लक्की सुशील मांडोत,
सैलाना युवा विधानसभा अध्यक्ष हनी गहलोत,
एनएसयूआई
विधानसभा अध्यक्ष मोहित डामोर,
उपाध्यक्ष अश्मित सिलावट,
रावटी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया,
सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष अजय निनामा,
निलेश मईडा,
अरविंद गहलोत,
करन खराड़ी,
गौरव कटारा,
अर्चना गरवाल, आयुषी कटारा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24