अनियंत्रित कार तालाब में समा गई पांच दोस्तों की मौत से दो गांवों में मातम पसरा

SHARE:

दोस्तों के साथ बेटे के लिए लड़की देखने जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से कार में सवार सभी पांचों व्यक्तियों की दर्दनाक मौत से दो गांवों में मातम पसरा


मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर तालाब में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारिय घटनास्थल पर पहुंचे
पचोर-खुजनेर मार्ग पर भीलखेड़ी जोड़ के पास
घटित इस हादसे में देखते ही देखते कार पानी में डूब गई।


क्रेन और रस्सियों के साथ ग्रामीणों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। कार के दरवाजे लॉक होने के कारण पीछे का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया।
लेकिन तब तक कार में सवार सभी पांचों व्यक्ति दम तोड़ चुके थे।


खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर के अनुसार पुलिस खबर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। उस समय कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब चुका था, जबकि पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा था।
कार से निकालने के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना में सभी मृतक शाजापुर जिले के अरंडिया और अरनियाखुर्द गांव के
गोविंद तिवारी,कमल किशोर तिवारी,
शंकर नाथ,अरविंद शर्मा,रोहित पटेल का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किए गए।
राजगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन के साथ एक रिश्ता देखने भी जा रहे थे। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बहरहाल दोनों गांव में मातम पसरा हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई