साध्वी सौम्यायशा श्रीजी महाराज सा. के भव्य मंगल प्रवेश सकल जैन संघ ने की अगवानी

रतलाम / बाजना
नगर में चातुर्मास को लेकर संपूर्ण जैन समाज में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। पूज्य साध्वी सौम्या यशा श्रीजी महाराज सा., साध्वी अर्पिता श्रीजी महाराज सा. सहित आदि ठाणा-5 का बाजना नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

इस अवसर पर यह प्रवेश यात्रा ऋषभ मुणत के फार्म हाउस से प्रारंभ होकर कुशलगढ़ मार्ग, कर्नाटक चौराहा, सदर बाजार, अंबामाता मंदिर, बस स्टैंड, राजपूत मोहल्ला होते हुए श्री जैन मंदिर पहुंची। जगह-जगह श्रावक श्राविकाओं ने गहुली कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस मंगल प्रवेश को लेकर ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत बाजना ने तोरण बनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, सांसद प्रतिनिधि सतीश नाहर, सरपंच रामजी नीनामा, नरेंद्र वसूनिया, गोविंद डामर, रौनक लुणावत और लक्ष्मीचंद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सौम्य आराधना भवन में साध्वी श्री ने चातुर्मास में धर्म आराधना, तप, साधना और जीनवाणी श्रवण का संदेश दिया। श्री संघ अध्यक्ष संदीप नाहर ने बताया कि झारड़ा, सैलाना, शिवगढ़, प्रतापगढ़, नारायणगढ़, उज्जैन और महीदपुर सहित कई स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में ऋषभ मुणत, संदीप पारस नाहर, विनोद कुमार पारस पालरेचा, प्रकाश चोरड़िया, अंशुल पालरेचा, दीपक कोठारी,विशाल यति,शुभम पालरेचा,यश नाहर सहित सकल जैन संघ के श्रावक श्राविका बड़ी संख्या में साथ थे।






