शराब पीने के बाद विवाद में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की पिटाई से गंभीर घायल भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

SHARE:

रतलाम के लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में विवाद के बाद एक भाई ने दूसरे भाई को कपड़े धोने की मोगरी से इतना पीटा कि उसने गंभीर हालत में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

पुलिस प्रशासन द्वारा इन दिनों नशे से दूरी है जरूरी अभियान के बीच रतलाम से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसमें शराब के नशे में विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को कपड़े धोने की मोगरी से जमकर पीट दिया घटना में घायल छोटे भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
रतलाम के लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में गुरुवार शुक्रवार की रात दो भाईयों त्रिलोकचंद और छोटे भाई विमल महावर
के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को कपड़े धोने की मोगरी से जमकर पिटाई कर दी घटना में गंभीर घायल छोटे भाई को उसके जीजा पवन देर रात मेडिकल कॉलेज ले गए स्थिति बिगड़ती देख प्राथमिक उपचार के बाद बड़ा भाई त्रिलोक और जीजा पवन महावीर उसे लेकर इंदौर पहुंचे लेकिन घायल भाई ने युवक की सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक विमल महावर


घटना की जानकारी लगते ही युवक की मां जमुना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
घायल युवक के मौत की खबर मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी लक्ष्मणपुर स्थित घटनास्थल पहुंची तथा मौका मुआयना कर मकान को सील किया गया।
इधर इंदौर में मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है जो कुछ घंटों में रतलाम पहुंचने की संभावना है।


थाना प्रभारी सोनी ने बताया कि घटना स्थल से खून से सनी मोगरी जब्त कर ली गई है ।पीएम रिपोर्ट के पश्चात आगे की कार्यवाही हो सकेगी।

News Mp 24
Author: News Mp 24