भील प्रदेश राज्य की मांग को लेकर जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे

सैलाना में आदिवासी समाज एवं भील प्रदेश समर्थकों द्वारा राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना सुनील जायसवाल को सौंपा गया।
ज्ञापन में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल क्षेत्रों को मिलाकर भील प्रदेश राज्य के गठन की मांग की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भील प्रदेश केवल एक राज्य की मांग नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, पहचान, संवैधानिक अधिकारों और समग्र विकास की आवाज है।

आदिवासी समाज ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को रखते हुए केंद्र सरकार से भील प्रदेश के गठन हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की।
Author: News Mp 24
Post Views: 183







