शहर काजी की अवैध नियुक्ति से आक्रोश शहर की शांति भंग होने का संदेश

SHARE:

नवाबों के शहर जावरा में शहर काजी की नियुक्ति में असली नकली का खेल शुरू समाज में आक्रोश


रतलाम जिले का नवाबों के शहर के नाम से प्रसिद्ध जावरा में शहर काज़ी के पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व शहर काज़ी हाफ़िज़ शफ़ी अहमद द्वारा नियुक्त उत्तराधिकारी और एक अन्य गुट द्वारा की गई कथित हैंडराइटिंग से की गई घोषणा को लेकर शहर की शांति भंग होने की स्थितियां पैदा हो रही है।
जानकारी के अनुसार पूर्व शहर काज़ी हाफ़िज़ शफ़ी अहमद ने अपने जीवनकाल में मुफ़्ती ज़ुल्फ़िकार अमजदी को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। इस नियुक्ति को बरेली शरीफ़ से सनद भी प्राप्त है।

आरोप है कि कुछ समितियों ने बीती रात 12 से 2 बजे के बीच हैंडराइटिंग के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को शहर काज़ी घोषित कर दिया। इससे मुस्लिम समाज में रोष फैल गया। समाज के लोगों का कहना है कि इस अवैध घोषणा से शहर का अमन-चैन बिगड़ सकता है । काज़ी का पद धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में एकतरफा घोषणा से आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं।
इस घटनाक्रम के बाद शहर के जिम्मेदार नागरिकों ने सीएसपी और एसडीएम जावरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अवैध नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए और इस मामले में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में शांति बनी रहे। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

News Mp 24
Author: News Mp 24