जैन तीर्थ नैनागिरी में चोरी की वारदातों से समाज में आक्रोश पुलिस महा निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को पुलिस महानिरीक्षक ने तीर्थ क्षेत्र में दो आरक्षकों को  तैनात करने का दिया आश्वासन

मप्र के सागर  सम्भाग अंतर्गत छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के पवित्र सुविख्यात जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि में हुई चोरियों की वारदातों को लेकर  सागर सम्भाग के पुलिस महानिरीक्षक  मिथलेश कुमार शुक्ला से विभिन्न राष्ट्रीय, प्रांतीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने भेंटकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाते  हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विगत 6-7 जुलाई को महावीर सरोवर में स्थित समवशरण जिनालय मंदिर का दानपात्र काटकर दान राशि चोरी कर ले जाने तथा पूर्व में हुई अनेक चोरी आदि की घटनाओं की विशेष पुलिस दल गठित कर प्रभावी जांच कराई जाकर ठोस कार्रवाई किए जाने, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने तथा नैनगिरि पुलिस चौकी को थाना में उन्नयन किए जाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त ही एसपी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया तथा दो आरक्षकों को तुरंत तैनात करने तथा वारदातों का खुलासा के साथ ही सुरक्षा सहित मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया ।
ज्ञापन सौंपने बाले प्रतिनिधि मण्डल में सन्तोष घड़ी कार्याध्यक्ष भा दि जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल, संतोष बैटरी अध्यक्ष अ भा दि जैन गो महासभा, सुनील जैन पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अ भा दि जैन परिषद, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व वरिष्ठ समाजसेवी महेश विलहरा, मुकेश ढाना,संदीप बहेरिया,नैनागिरि तीर्थक्षेत्र की प्रबंध समिति के मंत्री देवेन्द्र लुहारी, जयकुमार राजश्री पात्र हाऊस, राजकुमार पडेले,संजय शास्त्री,पंकज सिंघई आरटीआई, अशोक पिडरुवा, सुनील पड़वार, एडवोकेट अशोक फुसकेले, एडवोकेट श्रेणिक जैन,रमेश सेठ,इंजी प्रासुक,इंजी सजल,इंजी अंशुल, अमित चौधरी, रविकांत,अंकुर महावीर कम्प्यूटर, विपिन,भरत बकस्वाहा, प्रदीप व विशेष लुहारी , अरविन्द कोठा वर्णी वाचनालय सहित अनेक जनप्रतिनिधि समाजसेवी शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन रागी/रत्नेश जैन बकस्वाहा

बक्सवाहा से वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन रागी,रत्नेश जैन की विशेष रिपोर्ट

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई