बलात्कार के जुर्म में खाचरोद जेल से तीन फरार आरोपियों में से एक गिरफ्तार

SHARE:


उज्जैन जिले की खाचरोद जेल में बंद तीन विचाराधीन कैदीयों की फरारी के बाद ताल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया


उज्जैन जिले की खाचरोद जेल में बलात्कार के जुर्म के तीन विचाराधीन कैदी गोपाल पिता बापूलाल कीर, गोविंदराम पिता आशाराम एवं नारायण पिता भेरुलाल जाट गत 25 दिसम्बर 2025 को फरार हो गए थे। जिनके विरुद्ध थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 529/25 धारा 262 बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया था।
मामले में उज्जैन एसपी ने फरार आरोपियों पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रतलाम एसपी अमित कुमार ने सभी थाना क्षेत्र को सूचित किया था।
इधर शनिवार को
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौड़, खारवा चौकी थाना ताल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी गोपाल पिता बापूलाल कीर निवासी माला खेड़ी थाना खाचरोद जिला उज्जैन को थाना क्षेत्र के दौलतगंज के समीप मंडावल रोड़ पर घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई