श्रमिकों को अब 125 दिन रोजगार मिलेगा मजदूरी का भुगतान सीधे खाते में आएगा

SHARE:

तिरला में VB-G RAM-G मिशन का भव्य शुभारंभ, अब मनरेगा श्रमिकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार

धार जिले के तिरला में गुरुवार को  सामुदायिक भवन में ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (VB-G RAM-G) के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इस योजना के तहत मनरेगा श्रमिकों को अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त रोजगार की घोषणा से श्रमिकों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं श्रमिकों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मिशन का सीधा प्रसारण देखा एवं संबोधन सुना।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मजदूरों का अहित किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा मजदूरी का भुगतान समय पर और सीधे बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाएगा।
विधायक नीना विक्रम वर्मा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास और श्रमिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, श्रमिकों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पारदर्शिता के साथ लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मजदूरी का भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमसिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, जनपद पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिंगार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनुबाई तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पटवारी ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इसे ग्रामीण विकास और श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम में जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों के सीईओ, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत, संचालन एवं आभार जनपद पंचायत तिरला के सीईओ जिमी बहेती ने व्यक्त किया।

धार से बगदीराम चौहान की रिपोर्ट

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई