बाप विधायक कमलेश्वर डोडियार की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मुलाकात चर्चा में

SHARE:

विधायक डोडियार ने इस मुलाकात को आदिवासी,दलित,पिछड़ा वर्ग के मुद्दों  पर साझा रणनीति बताया

सैलाना विधायक डोडियार और नेता प्रतिपक्ष सिंघार

भोपालसैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार से सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश के आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं अन्य वंचित वर्गों के साथ लगातार हो रहे अन्याय, शोषण और उनकी मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सामने आ रहे जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना सहित आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, सड़क, वन अधिकार, किसानों की समस्याओं तथा युवाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण प्रदेश के आदिवासी, दलित एवं पिछड़े वर्गों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी आवाज विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाई जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा सत्र में इन सभी मुद्दों को पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा, ताकि सरकार को जवाबदेह बनाया जा सके। साथ ही प्रदेशभर में जनहित के प्रश्नों पर साझा आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की रणनीति पर भी सहमति बनी।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचे, इसके लिए वे लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए विपक्ष एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन को नई गति देगा और विधानसभा के भीतर तथा बाहर जनता की आवाज बुलंद करेगा।

यह मुलाकात प्रदेश की राजनीति में जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखने तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई