अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो भाईयों को किया गिरफ्तार बिना नंबर की बाइक जप्त

SHARE:

बिना नंबर की बाइक पर अवैध रूप से शराब ले जाते दो युवकों गिरफ्तार

सैलाना। थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बोदिना फंटा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर अवैध शराब एवं एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की है।
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बोदिना फंटा से आगे राधा स्वामी सत्संग के सामने पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की तब आरोपियों ने अपने नाम मनोहर पिता मोहन मईडा एवं धर्मेन्द्र पिता मोहन मईडा निवासी महुडी पाड़ा (सकरावदा), थाना सैलाना बताया।


तलाशी लेने पर उनके कब्जे से देशी प्लेन शराब की 6 पेटियां (300 क्वार्टर, 54 लीटर) तथा लेमाउंट कंपनी की बीयर की 1 पेटी (24 कैन, 12 लीटर) बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 66 लीटर तथा कीमत 29,340 आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपए भी जब्त की गई।
आरोपियों से शराब के परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस अथवा परमिट मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।
टीम में एएसआई शंकर सिंह शक्तावत,प्रधान आरक्षक मनीष ओझा,फकीरचंद्र सोलंकी,तूफान भूरिया,सूर्यप्रसाद,दिनेश पाटीदार आदि शामिल थे।

News Mp 24
Author: News Mp 24

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई