सांदीपनी विद्यालय के 40 बच्चों को साइकिल वितरित

SHARE:

रतलाम जिले के सैलाना जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनी विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण समारोह जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल के मुख्य आतिथ्य में  प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती देवी के पूजन से हुआ।इस अवसर पर  चारेल ने कहा कि शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण, लैपटॉप वितरण, स्कूटी वितरण, गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण इत्यादि विभिन्न योजनाओं से आदिवासी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है ।संस्था प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप साइकिल का उपयोग कर समय पर विद्यालय में आएं। साइकिल चलाने में यातायात के नियमों का पालन भी करें ।

मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ,वरिष्ठ व्याख्याता डॉ राजेश सोनी, सुमन सिंह राठौड़,श्रीमती शैलजा दवे आदि ने किया. कार्यक्रम के मध्य में समस्त पात्र 40 विद्यार्थियों को साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अभिधा कोठारी, श्री विक्रम राठौर, श्रीमती कंकु ओहरी, श्रीमती हेमलता इंदोरा ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जयश्री शर्मा ने एवं आभार साइकिल वितरण प्रभारी हेमंत व्यास ने किया ।इस अवसर पर कक्षा 9 वी के सभी विद्यार्थियों के साथ शिक्षक उपस्थित रहे ।

News Mp 24
Author: News Mp 24